अब जानलेवा साबित हो रही है बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था, आए दिन हो रही मौतें: रामगोविन्द चौधरी
उप्र के बलिया जनपद निवासी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा यहाँ इलाज मिलना किसी जंग जीतने जैसा हो गया है। अस्पतालों की बदहाली और चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था अब जानलेवा साबित हो रही है।
बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट
बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद निवासी पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा यहाँ इलाज मिलना किसी जंग जीतने जैसा हो गया है। अस्पतालों की बदहाली और चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था अब जानलेवा साबित हो रही है।
उन्होंने कहा आए दिन हो रही मौतें केवल आँकड़े नहीं, बल्कि प्रशासन की नाकामी का सुबूत हैं। आखिर कब तक बलिया के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अपनी जान गंवाते रहेंगे।
रामगोविन्द चौधरी ने कहा क्या जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद तभी खुलेगी जब सब कुछ खत्म हो जाएगा। बलिया वासियों को जवाब चाहिए और व्यवस्था में सुधार भी।

Janmat News 
