मुजफ्फरनगर में चार बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता से किया निकाह, मिली जान से मारने की धमकी
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव से एक मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता के साथ निकाह कर लिया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव से एक मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां ने छह बच्चों के पिता के साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद महिला के पूर्व ससुराल और मायके पक्ष के लोगों की नाराजगी सामने आई है।
महिला ने आरोप लगाया है कि निकाह से नाराज कुछ लोग उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।
महिला ने पुलिस अधिकारियों से धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है।
फिलहाल मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच और संबंधित पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



