फर्रूखाबाद: चोरों ने मंदिर से चुरा लिए पीतल के तीन घंटे, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच
उप्र के फर्रूखाबाद जनपद से चोरों द्वारा मंदिर से घंटे चोरी किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। अज्ञात चोरों ने करीब 21 किलो पीतल के तीन घंटे चोरी कर लिए हैं।
फर्रूखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रूखाबाद जनपद से चोरों द्वारा मंदिर से घंटे चोरी किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। अज्ञात चोरों ने करीब 21 किलो पीतल के तीन घंटे चोरी कर लिए हैं। मामला जनपद के कायमगंज के अताईपुर जदीद स्थित मां दुर्गा मंदिर का है।
प्राप्त समाचार के अनुसार फर्रूखाबाद जनपद के कायमगंज के अताईपुर जदीद स्थित मां दुर्गा मंदिर से चोरों ने पीतल के तीन घंटे चोरी कर लिए। घंटों का वजन करीब 21 किलो बताया जा रहा है। सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को घटना की जानकारी हुई।
मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Janmat News 
