संभल के बिछोली गांव में गरजे बुलडोजर, सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
संभल से रामब्रेस यादव की रिपोर्ट —
संभल/जनमत न्यूज। जनपद के संभल तहसील क्षेत्र के गांव बिछोली में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। इस दौरान मौके पर चार बुलडोजर गरजे और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव बिछोली में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर ईदगाह का निर्माण किया गया था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त कब्जे को हटवा दिया। यह भी बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस गांव में कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जा चुकी है।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
अधिकारियों के अनुसार, गांव में काफी बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था, जिसे चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.