चंदौली की अलीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, इनामी अपराधी गिरफ्तार; उसी के गांव में हाथ जोड़कर घुमाया

उप्र के चंदौली जनपद के SP आकाश पटेल के निर्देश पर अलीनगर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अलीनगर पुलिस ने इनामी अपराधी भोला भारती को गिरफ्तार किया है।

चंदौली की अलीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, इनामी अपराधी गिरफ्तार; उसी के गांव में हाथ जोड़कर घुमाया
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट 

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के SP आकाश पटेल के निर्देश पर अलीनगर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अलीनगर पुलिस ने इनामी अपराधी भोला भारती को गिरफ्तार किया है। बता दें कि भोला भारती पुरानी रंजिश में सुफियान पर लाठी-डंडों से हमला और तमंचे से फायरिंग का आरोपी है।

इस काण्ड का मुख्य आरोपी भोला भारती जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पुलिस ने उसी के गांव में पैदल मार्च कराया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी भोला भारती को हाथ जोड़कर गली-गली गांव में घुमाया।

जमानत पर बाहर आने के बाद फिर जानलेवा हमले के मामले में भोला भारती का नाम आया था। इस एक्शन के जरिए अलीनगर थाने के इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने अपराधियों में सख्त संदेश दिया है।