प्रतापगढ़: भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का लगाया आरोप
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ला और सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने के बजाय चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान ईवीएम, चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों का भी उल्लेख किया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाते समय राजनीतिक दलों को अपने दावों के समर्थन में ठोस तथ्य और प्रमाण प्रस्तुत करने चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति या आरोप तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर सार्वजनिक रूप से रखे जाने चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कायम रहे।



