बुलंदशहर में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का दौरा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया जुमलेबाजी
उप्र के बुलंदशहर जनपद में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे हैं। उप्र के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यह उनका 56वें जिले का दौरा है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे हैं। उप्र के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यह उनका 56वें जिले का दौरा है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी आगामी चुनाव में पीडीए को और मजबूत करने के लिए लोगों से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जुमलेबाजी बताया।
नसीमुद्दीन ने कहा जब तक कानून लागू नहीं होगा नहीं मानेंगे, नारी का सम्मान हम भी करते हैं और होना भी चाहिए। वहीं अन्य मुद्दों को लेकर भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विपक्ष पर निशाना साधा।


