अलीगढ़ पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले 12 आरोपी किए गिरफ्तार, 6 पिस्टल 4 अवैध तमंचे बरामद
उप्र के अलीगढ़ जनपद की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और डकैती की योजना बनाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और डकैती की योजना बनाने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के छात्र शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्तौल तमंचे समेत एक कार बरामद की है।
सिविल लाइन और क्वार्सी पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 6 अवैध पिस्टल और चार देसी तमचों के साथ अवैध कारतूस बरामद किए हैं।
पकड़े गए अभियुक्तओं में से दो अभियुक्त अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र हैं। पकड़े गए AMU छात्रों के नाम शाहनवाज खान पुत्र सैफुल इस्लाम, मोहम्मद काशिफ पुत्र बहाउद्दीन है।
पकड़े गए एक और अभियुक्त सौरव पर आर्म्स एक्ट के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों से एक क्राउन प्लाजा होटल का मालिक है। पुलिस सभी अभियुक्तों का पुराना अपराधिक इतिहास बता रही है।
पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस की टीम के द्वारा घटना का खुलासा किया गया। अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके की पंजीपुर रोड स्थित खंडहर किले में अवैध पिस्तौलों की खरीद फरोख्त की जा रही थी। और डकैती की योजना बनाई जा रही थी।
उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में सप्लाई दी जा रही थी। अलीगढ़ पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में घटना का खुलासा किया गया। अलीगढ़ के SSP नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में पुलिस ने यह बड़ी कार्यवाही की है।

Janmat News 
