थरियांव में युवती की आत्महत्या से सनसनी: परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
औराई गांव निवासी बसंत लाल दिवाकर ने बताया कि उनकी पुत्री खुशबू देवी ने शाम के समय घर के अंदर दरवाजे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। जनपद फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाने के तीन दिनों तक चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई न होने से आहत एक 18 वर्षीय युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। परिजनों ने शव उठाने से भी इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के औराई गांव निवासी बसंत लाल दिवाकर ने बताया कि उनकी पुत्री खुशबू देवी ने शाम के समय घर के अंदर दरवाजे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक 15 फरवरी को उनके छोटे बेटे की शादी थी। इसी दौरान घर के सामने बने सीसी रोड पर बर्तन मांजे जा रहे थे, जिस पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कथित रूप से गाली-गलौज की।
परिजनों का आरोप है कि गांव के दबंग रमेश और राजा अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और खुशबू देवी तथा बहू सविता के साथ अभद्रता की। आरोप है कि दोनों महिलाओं को घर से बाहर घसीटकर मारपीट की गई और मोहल्ले के सामने बेइज्जत किया गया।
बसंत लाल का कहना है कि घटना के दिन ही थाने में लिखित शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया। अगले दिन भी थाने जाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी और समय पर कार्रवाई न होने से आहत होकर खुशबू देवी ने आत्मघाती कदम उठाया। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी आज जीवित होती।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक शव को उठाने से इनकार कर दिया।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.