कौशांबी: एक सप्ताह बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, दुष्कर्म और अबॉर्शन का है आरोप

उप्र के कौशांबी जनपद से इस वक्त की बड़ी और सनसनी खेज खबर है, जहां एक युवती की मौत के बाद मामला इतना गहरा गया से कि कब्र तक खोदनी पड़ी।

कौशांबी: एक सप्ताह बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, दुष्कर्म और अबॉर्शन का है आरोप
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद से इस वक्त की बड़ी और सनसनी खेज खबर है, जहां एक युवती की मौत के बाद मामला इतना गहरा गया से कि कब्र तक खोदनी पड़ी। डीएम के आदेश पर प्रशासन ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में प्रेम प्रसंग, धोखा और गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दफनाई गई युवती का शव कब्र से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को युवती की मौत जेके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई थी परिजनों ने शव को दफना दिया था लेकिन मृतका की छोटी बहन ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

जिसके बाद डीएम के आदेश पर प्रशासन हरकत में आया पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान एक फोन रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें प्रेम प्रसंग और शादाब नाम के युवक का जिक्र होना बताया जा रहा है।

आरोप है कि शादाब ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अबॉर्शन भी कराया है। अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

फिलहाल इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। प्यार, धोखा और मौत की ये कहानी कई सवाल खड़े कर रही है। देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है।