रायबरेली: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
उप्र के रायबरेली जनपद में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान एहसान उर्फ लालबाबू पुत्र मतीन, निवासी कस्बा डीह, थाना डीह के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इस मामले में थाना डीह पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
कार्रवाई में थाना डीह पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Janmat News 
