फतेहपुर: खोए मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान, CEIR पोर्टल के जरिए ट्रेस कर किया बरामद
उप्र के फतेहपुर जनपद से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की पहल से लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की पहल से लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
दरअसल, जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 136 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए।
यह पूरी कार्रवाई सीसीटीएनएस टीम द्वारा की गई, जिन्होंने तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल 136 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

Janmat News 
