अलीगढ़: लिपिक ने चेयरमैन पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप, डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

उप्र के अलीगढ़ जनपद के नगर पंचायत बरौली के लिपिक ने चेयरमैन पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कार्यालय में आकर चेयरमैन ने पिस्टल तानकर कहा गोली मारकर खत्म कर दूंगा।

अलीगढ़: लिपिक ने चेयरमैन पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप, डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के नगर पंचायत बरौली के लिपिक ने चेयरमैन पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कार्यालय में आकर चेयरमैन ने पिस्टल तानकर कहा गोली मारकर खत्म कर दूंगा।

बरौली चेयरमैन से जान का खतरा बताकर लिपिक डीएम के पास पहुंचे। वीडियो वायरल करने की रंजिश में धमकाने का आरोप लिपिक ने लगाया है। लिपिक ने मोबाइल छीनकर ले जाने का भी दावा किया है।

बरौली चेयरमैन पर लिपिक ने गंभीर आरोप लगाए। पिस्टल तानने और अपहरण की कोशिश का दावा किया है। पत्नी से मारपीट और कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। मोबाइल छीनने और कार्यालय में गोली मारने की धमकी का दावा है। पीड़ित ने डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

नगर पंचायत बरौली के चेयरमैन मनोज सिंह पर पंचायत के लिपिक कपिल पाठक ने पिस्टल तानने, अपहरण की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।