अयोध्या: हनुमान मंदिर में सीता राम संकीर्तन व विशाल वार्षिक भंडारे का अयोजन, भजन करने की अपील
उप्र की धर्मनगरी अयोध्या के चक्रतीर्थ परिक्रमा मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर परमहंस पूज्य राम मंगलदास जी महाराज के स्थान पर विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की धर्मनगरी अयोध्या के चक्रतीर्थ परिक्रमा मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर परमहंस पूज्य राम मंगलदास जी महाराज के स्थान पर विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महंत संतदास उर्फ राजेश सिंह मानव ने बताया कि गुरुदेव की परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष यह भंडारा आयोजित किया जाता है। आज भी सीता राम संकीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन परिवार के साथ 10 से 15 मिनट भगवान के नाम-संकीर्तन, भजन और चिंतन करने की अपील की।
वहीं संगीत आचार्य सत्य प्रकाश मिश्रा ने अयोध्या की प्राचीन गायन परंपरा को संरक्षण और पहचान दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। दिनभर चले भंडारे में भजन-कीर्तन का भक्तिमय माहौल रहा और स्थानीय सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।


