औरैया: यमुना नदी में कूदने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया, इलाके में हो रही प्रशंसा

उप्र के औरैया जनपद से एक सुखद खबर सामने आ रही है। यहां आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में कूदने जा रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया है। मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी का है।

औरैया: यमुना नदी में कूदने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया, इलाके में हो रही प्रशंसा
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद से एक सुखद खबर सामने आ रही है। यहां आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में कूदने जा रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया है। मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार देर रात डायल 112 पर राहगीर ने सूचना दी कि एक युवक यमुना नदी में कूदने जा रहा है। डायल 112 से मिली सूचना पर मौके पर पहुंचे देवकली चौकी इंचार्ज संजीव चौधरी ने यमुना नदी में कूदने जा रहे युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

सूचना पर तत्काल मौके पर देवकली चौकी इंचार्ज संजीव चौधरी पहुंचे थे। चौकी इंचार्ज के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। पुलिस की ओर से समय रहते हुई कार्यवाही से 18 वर्षीय युवक की जान बच सकी।