बहराइच: पूर्व सांसद का संविधान को लेकर कांग्रेस पर हमला, कहा- संविधान का दुरुपयोग करने वाली प्रथम पार्टी

उप्र के बहराइच जनपद के इंदिरा स्टेडियम में मारवाड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

बहराइच: पूर्व सांसद का संविधान को लेकर कांग्रेस पर हमला, कहा- संविधान का दुरुपयोग करने वाली प्रथम पार्टी
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट 

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के इंदिरा स्टेडियम में मारवाड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि आज संविधान को हाथ मे लेकर चलने वाली और संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी ही संविधान का दुरुपयोग करने वाली प्रथम पार्टी है। संविधान का अगर किसी ने दुरुपयोग किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

इस देश में इमरजेंसी अगर किसी ने लगाया लाखों लोगों को बंद किया यहां तक की विद्यार्थियों को भी बंद किया। आज वह पार्टी संविधान बढ़ाने की बात कर रही है जो संविधान को खुद नहीं मानती है।

एक सवाल का जबाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि माफिया अब समझ में बच्चे नहीं है। किसी जाति में कोई माफिया नहीं है और जहां माफिया है वहां कोई नाम नहीं लेगा।