मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम ने पत्रकारों को दी बधाई, निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को किया रेखांकित

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह तथा उनकी टीम ने मुजफ्फरनगर जनपद के पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम ने पत्रकारों को दी बधाई, निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को किया रेखांकित
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह तथा उनकी टीम ने मुजफ्फरनगर जनपद के पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया गया। पत्रकारिता समाज की समस्याओं को सामने लाने, आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस हमें प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता और पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। पत्रकारों का दायित्व है कि वे तथ्यों पर आधारित समाचारों के माध्यम से समाज को जागरूक करें और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।

अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह एवं सूचना विभाग की टीम ने भी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी एवं लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और जनहित में पत्रकारिता के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह एवं उनकी टीम की ओर से जनपद के समस्त पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।