मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन की समय रहते सराहनीय पहल, जर्जर मकानों का किया निरीक्षण; टला बड़ा हादसा
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के हबीबपुर में मकान गिरने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। घटना को गंभीरता से लेते हुए जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के हबीबपुर में मकान गिरने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। घटना को गंभीरता से लेते हुए जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर जर्जर मकानों में रहने वाले करीब 30 परिवारों को नोटिस जारी कर सतर्क किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय को अस्थाई आश्रय स्थल बनाया गया है।
पुलिस-प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। समय रहते उठाए गए कदम से संभावित बड़े हादसे को टालने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अधिकारियों ने लोगों से जर्जर मकानों को लेकर लापरवाही न बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।




