कुशीनगर: प्रेम प्रसंग में 22 वर्षीय युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल; पुलिस कर रही जांच

उप्र के कुशीनगर जनपद के एक गांव में देर रात हत्या की वारदात होने की खबर सामने आ रही है। हत्या की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव का है।

कुशीनगर: प्रेम प्रसंग में 22 वर्षीय युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल; पुलिस कर रही जांच
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के एक गांव में देर रात हत्या की वारदात होने की खबर सामने आ रही है। हत्या की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक संदीप यादव (22) की हत्या कर शव को मोबाइल टावर के पास फेंका गया था। गांव के मोबाइल टावर के पास शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक के पिता शिवधर यादव बाहर रहकर कमाते है। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही।

परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइ, एक बहन थे जिसमें एक भाई की पहले ही तबियत खराब से मौत हो चुकी है और बहन की शादी हो चुकी है। गांव में सन्नाटा पसरा है।