गोंडा : दबंग ईट भट्ठा मालिक ने मजदूरों को पीटकर किया लहूलुहान, चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रिंट के शुक्लागंज के रहने वाले मोहम्मद कलीम ने श्रीदत्त गंज थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है.
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
गोंडा/जनमत न्यूज़। उप्र के गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रिंट के शुक्लागंज के रहने वाले मोहम्मद कलीम ने श्रीदत्त गंज थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह और उनके अन्य साथी जीवन यापन करने के लिए शुक्लागंज में स्थित ईट भट्ठा पर मजदूरी करते थे।
पीड़ित ने बताया कि कौड़ी न लिखने की बात को लेकर दबंग भट्ठा मालिक ने अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर गाली गलौज देते हुए उसकी पिटाई करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बुरी तरीके से पीटा।
पीड़ित ने बताया कि पिटाई से उसके सिर फूट गए हैं। बीच बचाव में आई उसकी मां और उसके भाई को भी दबंग भट्ठा मालिक ने और उसके परिजनों ने मिलकर बुरी तरीके से पिटाई कर दी।
पीड़ित ने बताया कि उसको बंधक बनाकर उसकी पिटाई की गई। किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि भट्ठा मालिक की ओर उनके परिजनों की ओर से उसको लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Janmat News 
