बुलंदशहर: बिजली के तार चोरी करने वाले 5 चोर गिरफ्तार, 6 बंडल एल्युमिनियम तार व तमंचा-कारतूस बरामद

उप्र के बुलंदशहर जनपद में बिजली के तार चोरी करने वाले 5 शातिर चोर पुलिस द्वारा  गिरफ्तार किए जाने की खबर है। बुलंदशहर की ककोड़ थाना पुलिस ने इन 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

बुलंदशहर: बिजली के तार चोरी करने वाले 5 चोर गिरफ्तार, 6 बंडल एल्युमिनियम तार व तमंचा-कारतूस बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में बिजली के तार चोरी करने वाले 5 शातिर चोर पुलिस द्वारा  गिरफ्तार किए जाने की खबर है। बुलंदशहर की ककोड़ थाना पुलिस ने इन 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार चोरों के कब्जे से चोरी किये 6 बंडल एल्युमिनियम का तार,1 तमंचा,कारतूस व चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद की गई है। गिरफ्तार शातिरों ने 14 सितंबर को ककोड़ क्षेत्र के गांव निठारी के बीच के खम्बो के तार चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।