बरेली: ऋषभ किडनैपिंग केस में बड़ी सफलता, बच्चा चोर गैंग के अन्तर्राज्यीय रैकेट का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार
उप्र के बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के मनौना धाम में हुए डेढ़ वर्षीय ऋषभ किडनैपिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चा चोर गैंग के 3 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के आंवला थाना क्षेत्र के मनौना धाम में हुए डेढ़ वर्षीय ऋषभ किडनैपिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चा चोर गैंग के 3 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में बच्चा चोर गैंग के अन्तर्राज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में थाना आंवला पुलिस ने डेढ़ साल के ऋषभ के अपहरण केस में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
बच्चा चोरी और खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। सर्विलांस टीम की तकनीकी मदद से पश्चिम बंगाल तक फैले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। गैंग अस्पताल, मंदिर और भीड़भाड़ वाली जगहों से बच्चों को उठाकर रूपए 1.20 लाख में बेचता था।
यह हुए गिरफ्तार
संजय कुमार विश्वास- 60 वर्ष, मूल निवासी नादिया, पश्चिम बंगाल। हाल पता: सीतापुर। पुराना आपराधिक इतिहास- सीतापुर में मारपीट का केस।
केशवराम उर्फ मंजेश- 31 वर्ष, भगवतीपुर, मैगलगंज, लखीमपुर खीरी
सीता- 38 वर्ष, दातागंज, बदायूं, हाल पता: रसूलपुर, मीरगंज, बरेली

Janmat News 
