लखीमपुर खीरी: आधी रात को बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे बीजेपी विधायक, प्रशासन को जमकर कोसा

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले की सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा आधी रात में लकड़ी की नाव से रेहरिया गांव पहुंचे।

लखीमपुर खीरी: आधी रात को बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे बीजेपी विधायक, प्रशासन को जमकर कोसा
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले की सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा आधी रात में लकड़ी की नाव से रेहरिया गांव पहुंचे। इस बीच नाव में लीकेज हुई तो विधायक खुद डिब्बे से पानी निकालने लगे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से विधायक ने मुलाकात की और कटान व पलायन के हालात का जायजा लिया।

विधायक योगेश वर्मा प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए बोले कि जनता संकट में है, घर छोड़ने को मजबूर है। जनता डूब रही है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुलती।

लखीमपुर सदर तहसील के अंतर्गत विकास खंड नकहा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव रेहरिया बंधे पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने सदर तहसीलदार मुकेश वर्मा एवं क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट बांटे। बीजेपी के लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा देर रात से ही बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे थे।