मुजफ्फरनगर: एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में शासन द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के क्रम में बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में शासन द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के क्रम में बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसएसपी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
जनसुनवाई के दौरान महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए एसएसपी ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया, ताकि पीड़िताओं को शीघ्र न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना और पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है।
पुलिस प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शिकायतों के प्रति गंभीर एवं जवाबदेह रहने के निर्देश दिए गए।


