महराजगंज: आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ी युवती, समझा-बुझाकर लिफ्टर के जरिए उतारा गया नीचे
उप्र के महराजगंज जनपद में युवती के आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ने की खबर सामने आ रही है। मामला महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित बगीचे का है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में युवती के आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ने की खबर सामने आ रही है। मामला महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित बगीचे का है।
जानकारी के अनुसार घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप तब हुआ जब कड़ी मशक्कत के बाद, युवती को समझा-बुझाकर लिफ्टर के जरिए नीचे उतारा गया।
इससे पहले राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस आत्महत्या के प्रयास के कारणों को समझने में जुटी है। नेपाल राष्ट्र की रहने वाली बताई जा रही युवती चौक क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कंपनी में काम करती है।


