संभल में मिले 3 महिलाओं सहित 6 बांग्लादेशी घुसपैठिए, जिला कमेटी की जांच में सामने आया मामला
उप्र के संभल में भारत की नागरिकता हासिल किए बिना अवैध तौर पर रह रहे 3 महिलाओं सहित 6 बांग्लादेशी घुसपैठिए मिले हैं।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल में भारत की नागरिकता हासिल किए बिना अवैध तौर पर रह रहे 3 महिलाओं सहित 6 बांग्लादेशी घुसपैठिए मिले हैं। यह सभी 6 बांग्लादेशी घुसपैठिए आज गृह मंत्रालय द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी के सामने भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए पेश होने पहुंचे थे, लेकिन कमेटी के अफसरों को महिलाओं सहित सभी 6 बांग्लादेशियों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले।
जिला स्तरीय कमेटी के अफसरों ने भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज पेश करने को कहा है। कमेटी के अफसरों ने पूरे मामले की जानकारी शासन को भेजी है।
बता दें कि भारत में अवैध तौर पर रह रहे विदेशियों को भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत गृह मंत्रालय ने जिला स्तरीय कमेटी गठित की है। जिसमें डॉक विभाग के अधीक्षक, तहसीलदार व IB के अधिकारी शामिल है।
इसी जिला स्तरीय कमेटी के सामने आज यह 6 बांग्लादेशी भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए पेश होने पहुंचे थे। मामले में जिला स्तरीय कमेटी के अफसरों ने मामले को गोपनीय बताते हुए कैमरे के सामने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

Janmat News 
