उप्र के चार जिलों में लगेगा पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला, मौके पर ही होगा समस्याओं का निस्तारण

उप्र के चार जनपदों लखनऊ,कानपुर,गोरखपुर और वाराणसी में 21 फरवरी को पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला लगेगा।

उप्र के चार जिलों में लगेगा पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला, मौके पर ही होगा समस्याओं का निस्तारण
Published By- Diwaker Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र के चार जनपदों लखनऊ,कानपुर,गोरखपुर और वाराणसी में 21 फरवरी को पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला लगेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की इस पहल पर एक दिन में पासपोर्ट समस्याओं का समाधान होगा।

चारों पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर एक साथ आयोजित जन शिकायत निवारण मेला होगा। संबंधित अधिकारी पासपोर्ट आवेदकों की समस्याएं मौके पर ही सुलझाएंगे। जन शिकायत निवारण मेले को लेकर आज 10 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम् सिंह ने कहा पासपोर्ट सेवाओं को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्होंने मीडिया से सहयोग की अपील की है। लखनऊ RPO की इस नई पहल के द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों तक सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है।