बहराइच: अचानक धू-धूकर जली अर्टिगा कार, फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
उप्र के बहराइच जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ीहाट में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सेवन सीटर अर्टिगा कार में आग लग गई।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ीहाट में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक सेवन सीटर अर्टिगा कार में आग लग गई।
देखते ही देखते कार से आग की तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। आग की चपेट में आई अर्टिगा कार का नंबर UP 32 EY 4284 बताया गया है।



