प्रतापगढ़: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दबंगों ने की पिटाई; एक आरोपी गिरफ्तार
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका से मारपीट और युवती से अभद्रता का एक वीडियो सामने आया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका से मारपीट और युवती से अभद्रता का एक वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते दिख रहे हैं।
वे उसके साथ मौजूद युवक को बेल्ट से पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो लगभग पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के पास सरपत के जंगल में पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक वहां आ धमके और उन्होंने पहले युवती के साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़े और अभद्रता की।
इसके बाद प्रेमी को बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित युवती पट्टी क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताई जा रही है, जबकि वीडियो में दिख रहे आरोपी दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
हालांकि, अपार्ट पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 5 दिन पुराना वीडियो है वीडियो वायरल होने के बाद दिलीपपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही।


