फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर बाइक में लगाई आग, जमीनी विवाद का है मामला

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट व बाइक में आग लगाए जाने की खबर सामने आ रही है।

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर बाइक में लगाई आग, जमीनी विवाद का है मामला
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद से दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट व बाइक में आग लगाए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना कमालगंज के नगला खेम रेगाई का है, जहां जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट की एवं बाइक में आग भी लगा दी।

दबंगों के बाइक में आग लगाने से बाइक धू धू कर जल उठी. दबंगों ने जमीन में लगे खम्बे उखाड़ कर फेंक दिए जबकि युवक ने दबंगों से खम्बे उखाड़कर फेकने से मना किया था।

युवक ने दबंगों पर जमकर मारपीट कर 10 हजार रूपए लूटने व बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया है। दबंगों की मारपीट से युवक लहूलुहान हो गया। सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और बाइक में लगी आग को बुझाया।