प्रतापगढ़ में पति ने ईंट से कूचकर की पत्नी की हत्या, रचा लूटपाट का ड्रामा
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने ईंट से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने ईंट से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने घटना को लूटपाट और हत्या का रूप देने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी।
इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में लूटपाट और बाहरी लोगों द्वारा हत्या किए जाने का ड्रामा रचा। मामले की सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और सीओ रानीगंज प्रशांत राज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पूछताछ के दौरान पति अजय कुमार यादव ने कथित तौर पर वारदात करना स्वीकार कर लिया। प्रारंभिक सूचना में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस की जांच में पति की भूमिका उजागर हुई।



