उरई में तंबाखू मिश्रित गुटखा गोदाम पर छापा, लगभग 200 बोरी अवैध ‘काशी’ गुटखा बरामद

उप्र के उरई नगर में तंबाखू मिश्रित गुटखा जिसको सरकार ने प्रतिबंधित किया है इसका कारोबार कैसे किया जा रहा है इसको लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

उरई में तंबाखू मिश्रित गुटखा गोदाम पर छापा, लगभग 200 बोरी अवैध ‘काशी’ गुटखा बरामद
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई नगर में तंबाखू मिश्रित गुटखा जिसको सरकार ने प्रतिबंधित किया है इसका कारोबार कैसे किया जा रहा है इसको लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गुटखा रखने के एक गोदाम पर छापेमारी करते हुए करीब 200 बोरी तंबाखू मिश्रित ‘काशी’ गुटखा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान गुटखे से जुड़े एक वाहन को भी पकड़े जाने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी की टीम द्वारा की गई। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में तंबाखू मिश्रित गुटखा मिलने के बाद नगर में इसकी आपूर्ति, भंडारण और कारोबार के स्रोत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बताया जाता है कि नगर में गुटखा कारोबार को लेकर पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई सामने आई है। हालांकि बरामद माल की वैधानिक स्थिति, उसकी वास्तविक मात्रा तथा उससे जुड़े कारोबारियों के संबंध में विभागीय जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस एवं संबंधित विभाग बरामद गुटखे और वाहन के संबंध में आगे क्या कार्रवाई करते हैं। जांच में माल कहां से आया, कहां भेजा जाना था और इसके कारोबार से कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इन सवालों के जवाब भी सामने आने की उम्मीद है।