Realme का NARZO सीरीज का 5G फोन लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी और 6.8-इंच डिस्प्ले भी
मोबाइल फोन निर्माता दिग्गज कंपनी Realme ने भारत में अपनी NARZO सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme NARZO 100x 5G के नाम से पेश किया है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। मोबाइल फोन निर्माता दिग्गज कंपनी Realme ने भारत में अपनी NARZO सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme NARZO 100x 5G के नाम से पेश किया है।
ये नया डिवाइस बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन कोर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिल रहा है।
हीट कंट्रोल में रखने के लिए इसमें 5,300 mm² का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और 6GB तक LPDDR4X RAM मिलती है, जिसे डायनामिक RAM एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
Realme NARZO 100x 5G की कीमत
Realme NARZO 100x 5G तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में आता है, जिसकी पहली सेल 22 जुलाई से Amazon.in, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
डिवाइस के शुरुआती वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की मूल कीमत 20,999 रुपये है, लेकिन Amazon और realme.com पर मिलने वाले 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये के कूपन ऑफर के बाद इसे आप सिर्फ 18,499 में खरीद सकते है।
फोन के दूसरे वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है, जो ऑफर्स के बाद 20,499 में मिलेगा। डिवाइस के सबसे टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है और सभी ऑफर्स लागू होने के बाद इसकी ऑफर कीमत 22,499 रुपये हो जाती है।
Realme NARZO 100x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.8-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। डिवाइस में 1200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 4GB/6GB LPDDR4X RAM, 64GB/128GB/256GB (UFS 2.2) स्टोरेज मिल रही है।
Realme NARZO 100x 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का रियर कैमरा है। जबकि सामने की तरफ फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है जिससे आप 1080p 30 fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C ऑडियो, 1115 अल्ट्रा-लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर, 400% अल्ट्रा वॉल्यूम ऑडियो भी मिल रहा है।
इसके अलावा फोन में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C 2.0 मिल रहा है। डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 8000mAh बैटरी भी है।


