पीलीभीत: एकतरफा प्यार में पैरा मेडिकल छात्र ने छात्रा पर चाकुओं से किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप्र के पीलीभीत जनपद में मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन रूम में पैरा मेडिकल महिला स्टाफ पर पैरा मेडिकल के ही एक छात्र ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पीलीभीत: एकतरफा प्यार में पैरा मेडिकल छात्र ने छात्रा पर चाकुओं से किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन रूम में पैरा मेडिकल महिला स्टाफ पर पैरा मेडिकल के ही एक छात्र ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चीख पुकार सुनकर मौजूद स्टाफ ने किसी तरह घायल महिला को बचाकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी है।

घटना जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम की है। हर रोज की तरह जिला अस्पताल में सुबह सब ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान कानपुर निवासी पैरा मेडिकल के छात्र सागर ने अपने ही साथ पढ़ने वाली बरेली निवासी युवती से मामूली कहासूनी के बाद उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चीख पुकार सुन सीटी स्कैन रूम में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स निधि ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह स्टाफ ने दोनों को बचाया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार जारी है।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पैरामेडिकल कॉलेज के उपेंद्र नाम की स्टूडेंट को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर  में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

आरोप है कि युवक एकतरफा प्यार के चलते स्टाफ की पैरा मेडिकल की छात्रा को परेशान कर रहा था, जब उसने मना किया तो उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।