सीतापुर: चोरों ने रात भर किया तांडव, की 5 लाख रूपये की चोरी; गांव में दहशत का माहौल

खबर यूपी के सीतापुर से है, जहाँ सदरपुर थाना क्षेत्र से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के खुसुरुवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी, मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

सीतापुर: चोरों ने रात भर किया तांडव, की 5 लाख रूपये की चोरी; गांव में दहशत का माहौल
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के सीतापुर से है, जहाँ सदरपुर थाना क्षेत्र से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के खुसुरुवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी, मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुसुरुवा का है। जहां आशीष पुत्र कमलेश कुमार के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस आए। पीड़ित के अनुसार, चोर पैंट में रखे 4 हजार रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।