चंदौली: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, व्यापारी का चालक ही मास्टरमाइंड; चारो आरोपी गिरफ्तार

उप्र के चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सनसनीखेज लूट का खुलासा किया है। एक अप्रैल की रात वारदात को अंजाम दिया गया था।

चंदौली: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, व्यापारी का चालक ही मास्टरमाइंड; चारो आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सनसनीखेज लूट का खुलासा किया है। एक अप्रैल की रात वारदात को अंजाम दिया गया था।

व्यापारी रविन्द्र कुमार से रिंग रोड के कुरहना अंडरपास पर आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। तलवार के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने व्यापारी रविन्द्र कुमार से 45 हजार रुपए, मोबाइल फोन छीने थे।

पुलिस के अनुसार लूटकांड की साजिश का मास्टरमाइंड व्यापारी का चालक ही था। शक से बचने के लिए चालक ने खुद को भी पीड़ित बताया था। वारदात को अंजाम देने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

सभी आरोपी मिर्जापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके पास से 23 हजार नगद, दो मोबाइल, लाकेट और अवैध तलवार बरामद की गई है। लुट के पैसों के बंटवारे के दौरान पुलिस ने चारो को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला है। जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।