घर के कमरे में लगी आग, महिला की दर्दनाक मौत, परिजन अस्पताल में भर्ती

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विभाग और फायर सर्विस की टीम जांच में जुटी हुई है।

घर के कमरे में लगी आग, महिला की दर्दनाक मौत, परिजन अस्पताल में भर्ती
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट —

बांदा/जनमत न्यूज। जनपद बांदा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले में एक घर के कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान घर में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य परिजनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विभाग और फायर सर्विस की टीम जांच में जुटी हुई है।

मामले को लेकर मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।