बांदा: डेढ़ दर्जन मुकदमों मे नामजद गैंगस्टर का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा बरामद

बांदा की थाना मटौंध पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 26 फ़रवरी को हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांदा: डेढ़ दर्जन मुकदमों मे नामजद गैंगस्टर का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के के बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के क्रम मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान की कड़ी मे दिन 26 फ़रवरी को थाना मटौंध पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले अजय पुत्र कामता प्रसाद ने 17 जनवरी को मटौंध पर सूचना दी कि वह दिनांक 15 जनवरी की शाम को सवारी लेकर मटौंध आया व पेट्रोल पम्प के पास सो गया। जब वह सोकर उठा तो उसका ई-रिक्शा अज्ञात व्यक्ति द्वारी चोरी कर लिया गया।

सूचना पर थाना मटौंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में 26 फ़रवरी को मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को मटौंध के पास मुडेरी मोड से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि अभियुक्त अमानत पुत्र शराफत निवासी गोयरामुगली थाना मटौंध शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में भी कई बार में जेल जा चुका है। इस पर थाना मटौंध में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है। अभियुक्त के पास से चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है।

अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली टीम में  उ.नि. मनीष कुमार, उ.नि. शिवाजी मौर्य, का.पुष्पेन्द्र कुमार, का. अच्छेलाल व का.अजय कुमार शामिल रहे।