अलीगढ़ में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर किया कैंची से वार; वारदात के बाद फरार

उप्र के अलीगढ़ जनपद से पति-पत्नी को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देहली गेट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में एक पति पर अपनी ही पत्नी के सिर पर कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।

अलीगढ़ में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर किया कैंची से वार; वारदात के बाद फरार
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद से पति-पत्नी को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देहली गेट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में एक पति पर अपनी ही पत्नी के सिर पर कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि पत्नी का काम करना पति शोभित को नागवार गुजर रहा था। आरोप है कि पति पत्नी को मायके से ससुराल बुलाकर लाया और फिर उस पर हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं आरोपी पति पत्नी के ऊपर के धारदार केची से हमला करने के बाद वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पति द्वारा पत्नी के ऊपर कैची से किए गए हमले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर और स्थानीय लोगों सहित केची से हुए हमले में घायल हुई पत्नी से पूछताछ करते हुए फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई।

इस संबंध में क्षेत्रअधिकारी नगर प्रथम कमलेश कुमार का कहना है कि देर रात्रि थाना देहलीगेट पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी के सर पे कैंची से वार किया है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इसमें पति की गिरफ्तारी हेतु टीमें दबिश दे रही हैं। तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है, मौके पर शांति है।