घरेलू गैस महंगी, आयात पर बढ़ती निर्भरता

एलपीजी की कीमत में इजाफा:अप्रैल में सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी। यह बढ़ोतरी लगभग एक साल बाद हुई है।

घरेलू गैस महंगी, आयात पर बढ़ती निर्भरता
Published By: Satish Kashyap

Business News:अप्रैल में सरकार ने 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी। यह बढ़ोतरी लगभग एक साल बाद हुई है। अब दिल्ली में सिलेंडर ₹853 और कोलकाता में ₹879 तक पहुंच गया है। एलपीजी अब आम जनता की बुनियादी जरूरत बन चुका है, लेकिन उत्पादन और सप्लाई चेन में सुधार के बिना कीमतों पर नियंत्रण मुश्किल है। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती मांग और आयात पर निर्भरता के बीच संतुलन बनाना है।

मिंट की खबर के मुताबिक 2015 में भारत में एलपीजी कनेक्शन 14.9 करोड़ थे, जो 2025 तक बढ़कर 32.9 करोड़ हो गए। यानी हर 4 लोगों के परिवार के पास एक कनेक्शन है, लेकिन घरेलू उत्पादन पिछले 8 साल से 12-13 लाख टन के आसपास ही अटका है। 2024-25 में 28.6 लाख टन खपत के मुकाबले सिर्फ 11.7 लाख टन ही उत्पादन हुआ। इस नतीजा यह है कि 10 साल में एलपीजी का आयात 20% बढ़ गया। अब घरेलू कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर हैं।

2024 के आम चुनाव से पहले और बाद में, अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू दाम नहीं बढ़ाए गए। अब यह बढ़ोतरी उसी का नतीजा है।