आ गया Dhurandhar 2 का पहला रिव्यू, टीवी की अनुपमा बोलीं कुछ ऐसा कि मच जाएगी खलबली

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की धूम के बाद अब फैंस इसके सेकंड पार्ट का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

आ गया Dhurandhar 2 का पहला रिव्यू, टीवी की अनुपमा बोलीं कुछ ऐसा कि मच जाएगी खलबली
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की धूम के बाद अब फैंस इसके सेकंड पार्ट का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) मार्च 2026 में 'टॉक्सिक' के साथ सिनेमाघरों में टक्कर लेगी।

स्पाई थ्रिलर फिल्म का ऑडियंस को अभी तक सिर्फ टीजर ही देखना नसीब हुआ है, लेकिन 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने तो फिल्म के कई अहम सींस देख लिए हैं और 'धुरंधर 2' का रिव्यू भी कर दिया है।

'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

रुपाली गांगुली ने बताया कि उन्होंने 'धुरंधर-2' देख ली है। दरअसल, 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली के भाई ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट में बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। फिल्म के दो गानों 'शरारत' और 'FA9LA' का निर्देशन विजय गांगुली ने ही किया है।

रुपाली गांगुली ने कहा, "मैंने धुरंधर' दो बार थिएटर में देखी है। क्या गजब की फिल्म है। मैं इसके सेकंड पार्ट के आने का इंतजार नहीं कर सकती। कल मैंने 'धुरंधर 2' के कुछ हिस्से देखे हैं।

जब मेरा भाई विजय फिल्म की कुछ एडिटिंग कर रहा था, उस समय हम वीडियो कॉल पर थे। उसने मुझे 'धुरंधर 2' के कुछ शॉट्स दिखाए। क्या सॉलिड शॉट्स थे। मैंने उससे वह रिवाइंड कराए और दोबारा देखे। हर फ्रेम बहुत ही शानदार था।"

'धुरंधर-2' में दिखाया जाएगा पूरा मिशन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट में जहां कराची के 'लियारी' में गैंगस्टर का नेटवर्क कैसे काम करता है इस बारे में दिखाया गया था, तो वहीं अब स्पाई थ्रिलर फिल्म के इस सेकंड पार्ट में कहानी रणवीर सिंह के किरदार पर फोकस होगी, जो एक इंडियन जासूस है और वह हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान में घुसता है। इसके अलावा 'धुरंधर' मिशन क्या था, इसे भी आदित्य धर विस्तार से दिखाएंगे।

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त का किरदार ज्यादा है। इसके अलावा रहमान डकैत को पहले पार्ट में मार दिया गया था, लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह सेकंड पार्ट में फ्लैशबैक सीन्स में होंगे। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।