शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ; पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सेहत अचानक बिगड़ने पर उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ; पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सेहत अचानक बिगड़ने पर उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उन्हें खांसी और सांस लेने में परेशानी है। डॉक्टर उनकी स्थिति का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें जारी हैं।

शरद पवार को खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से दी गई है। हालांकि अभी उनकी सेहत की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक विवरण नहीं आया है। डॉक्टर उनकी स्थिति का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं।

उनके भतीजे अजित पवार की आज तेरहवीं थी और इस मौके पर शरद पवार को वहां रहना था लेकिन वह सुबह से ही तबीयत खराब होने के चलते परेशान थे और अंत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।