जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है; पाक के यू-टर्न पर बोले हरभजन सिंह
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच बॉयकॉट करने के फैसले पर आखिरकार पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच बॉयकॉट करने के फैसले पर आखिरकार पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया। टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाकिस्तान का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है।
बांग्लादेश को अपना सपोर्ट दिखाने के चक्कर में पाकिस्तान ने पहले भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया था, मगर आईसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्ड के प्रेशर के चलते पाकिस्तान को अपना फैसला बदलना पड़ा।
पाकिस्तान के इस यू-टर्न के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है।
हरभजन सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें बहुत देर से एहसास हुआ कि टूर्नामेंट उनके बिना चल सकता है, लेकिन इंडिया के बिना नहीं। वे बहुत सी बातें कह रहे थे कि वे बांग्लादेश को सपोर्ट करते हैं और नहीं खेलेंगे। ऐसा करो, यही उनका आइडिया है। हमने पहले कहा था कि वे जरूर यू-टर्न लेंगे और खेलेंगे। फाइनेंशियल नुकसान बहुत ज्यादा है, और जब पैसे की बात आती है, तो वे खेलने के लिए गिड़गिड़ाने आते हैं। यही हुआ है।
भज्जी ने कहा फाइनेंशियल नुकसान बहुत ज्यादा है, और भविष्य में उन पर बैन भी लग सकता है। ICC उन पर चार्ज लगा सकता था, और शायद उन्हें फिर कभी टूर्नामेंट होस्ट करने का मौका नहीं मिलता। मुझे लगता है कि इसीलिए यू-टर्न लिया गया।
बता दें, अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला नहीं खेलता तो आईसीसी को 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान हो सकता है। ऐसे में आईसीसी पाकिस्तान पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा सकता था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने को राजी होने का फैसला लेकर खुदको इससे बचाया है।
पाकिस्तान ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में अपने दो मैच नीदरलैंड्स और यूएसए के खिलाफ खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है। अब उन्हें 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलना है। वहीं यूएसए के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने वाली टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ने से पहले 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में भिडे़गी।

Janmat News 
