ICC के 'हंटर' से 10 दिन में बदले PCB के सुर, आखिर कैसे झुकने को मजबूर हुआ पाकिस्तान?
ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इसके आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इसके आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पाकिस्तानी जनता के सामने जाने के लिए उपयुक्त बहाने पाकिस्तान फिलहाल तलाश रहा है, जिसकी वजह से आधिकारिक घोषणा के लिए उन्होंने आज तक का समय मांगा है।
15 फरवरी को कोलंबो में शेड्यूल भारत-पाकिस्तान के इस मैच के बहिष्कार की धमकी देने के करीब 10 दिन बाद पाकिस्तान को ICC के सामने झुकने के लिए मजबूर होना ही पड़ा है।
ICC के मास्टरस्ट्रोक के आगे कैसे यू-टर्न लेने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान?
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी भले ही अब इस फैसले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन सच्चाई किसी से छिप नहीं पाई है। ICC ने बेहद ही चतुराई से हालात ऐसे बना दिए कि पाकिस्तान के पास यू-टर्न लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
बता दें कि पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश से हुई, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में टी-20 विश्व कप खेलने से इनकार किया। BCCI और BCB के बीच इस विवाद में पाकिस्तान कूदा, जिन्होंने मामले को बेवजह और तूल दिया, लेकिन जब ICC ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया तो पाकिस्तान ने फिर एक पैंतरा चला।
1 फरवरी को पाकिस्तान ने कहा कि वो विश्व कप में हिस्सा तो लेंगे, इंडिया के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे। पाकिस्तान सरकार ने इसकी घोषणा की और फिर ICC ने इस फैसले पर पाकिस्तान को चेतावनी भी दी।
इसके बावजूद पाकिस्तान ने ICC के सामने कई मांगे रखी थी कि अगर ये शर्तें मान ली जाए, तो वो भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार होंगे।
ICC के सामने पाकिस्तान ने क्या रखी शर्तें?
बांग्लादेश को पूरा राजस्व हिस्सा मिले
बांग्लादेश को अगले साइकिल में एक इवेंट (अंडर-19 विश्व कप मिले)
भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज शुरू हो
भारतीय प्लेयर्स टी-20 विश्व कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाए
ICC ने पाकिस्तान की मांग पर क्या कहा?
ICC ने पाकिस्तान की इन मांगों को खारिज कर दिया है। ICC ने साफ कहा कि द्विपक्षीय सीरीज, त्रिकोणीय सीरीज और भारत का बांग्लादेश दौरा... ये हमारे दायरे में नहीं आता। हालांकि, ICC ने बांग्लादेश पर कोई पेनल्टी नहीं लगाई और कहा कि अंडर-19 विश्व कप पर विचार हो रहा है। बाकी मांग को ठुकरा दिया गया है।
इस बीच ICC ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को 24 घंटे का समय दिया अपने पीएम से बात करने के बाद फैसला बताए। आज यानी मंगलवार को आधिकारिक एलान हो जाएगा कि 15 फरवरी को पाकिस्तान इंडिया के साथ मैच खेलेगा या नहीं।

Janmat News 
