पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना, मैंने आने से मना किया; स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान

संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना, मैंने आने से मना किया; स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ी।

इस बीच लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण न हो पाने के बाद अब यह सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस घटनाक्रम पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और कंगना रनौत और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तीखी आलोचना करते हुए गंभीर आरोप लगाए है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि देश ने देखा कल क्या हुआ, मैंने पीएम से ना आने का आग्रह किया, महिला सांसद वहां पहुंच गई थी। हालत को देखते हुए पीएम को ना आने का आग्रह किया, क्योंकि पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी।

कंगना रनौत ने राहुल पर साधा निशाना

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'उनके शब्दों पर ध्यान दीजिए, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में भी कहा कि इसमें और 'माल' और 'कबाब' हैं। जिस इंसान की इतनी खराब सोच हो उनके क्या उम्मीद कर सकते हैं।'