हरदोई में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोरी की मौत, पीड़ित परिवार से मिले प्रभारी मंत्री

उप्र के हरदोई जनपद के कछौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आंट-सांट गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई थी।

हरदोई में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोरी की मौत, पीड़ित परिवार से मिले प्रभारी मंत्री
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के कछौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आंट-सांट गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस हृदयविदारक घटना के बाद जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पीड़ित गांव का दौरा किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार की ओर से अनुमन्य आपदा सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रशासन को निर्देश देते हुए पीड़ित परिवार को कृषि योग्य भूमि का आवंटन कराने और अन्य सभी जरूरी सरकारी योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

मंत्री असीम अरुण ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरी सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

इस मौके पर मिश्रिख सांसद अशोक रावत, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही प्रशासनिक अमले से एडीएम हरदोई, एसडीएम संडीला सहित अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।