बरेली: पत्नि से तंग पति ने खुद को किया आग के हवाले, अस्पताल में मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बीवी से विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बीवी से विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। यह खौफनाक घटना बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी (सराय) में घटित हुई।


