मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की ADG ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, एलआईयू, कांवड़ सेल, यातायात पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांवड़ मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीजी ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


