मुजफ्फरनगर: जातिसूचक शब्दों के प्रयोग व मारपीट के आरोप पर हटाए गए चौकी इंचार्ज, SC/ST में मुकदमे की मांग

मुज़फ्फरनगर जनपद के हरसोली चौकी इंचार्ज प्रवीण शर्मा के अभद्र व्यवहार के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवाओं का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया।

मुजफ्फरनगर: जातिसूचक शब्दों के प्रयोग व मारपीट के आरोप पर हटाए गए चौकी इंचार्ज, SC/ST में मुकदमे की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद के हरसोली चौकी इंचार्ज प्रवीण शर्मा के अभद्र व्यवहार के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवाओं का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया।

इस घटना को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की। युवाओं का कहना था कि यदि आम नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने युवाओं से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल हरसोली चौकी इंचार्ज प्रवीण शर्मा को हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच बुढ़ाना सर्किल के क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें अब जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।