इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला; 15 लोगों की मौत, 80 घायल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है और 80 लोग घायल हैं।
इस्लामाबाद/जनमत न्यूज़। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है और 80 लोग घायल हैं।
फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है।
फिदायीन हमले में 15 लोगों की मौत
इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान यह हमला हुआ। पुलिस और रेस्क्यू 1122 के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और शुरुआती बचाव अभियान शुरू हो गया है।
11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट बिल्डिंग के बाहर सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इस्लामाबाद में फिर एक बार तीन महीने के अंदर ब्लास्ट की घटना दोबारा सामने आई है। इस हमले में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Janmat News 
